फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

...जेलर साहब हमें सो लेने दो, बैरक में खुट रहा दम !

Sun, 22 Sep 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। जिला कारागार की व्यवस्था चरमरा गई है। 320 की क्षमता वाली जेल में 1157 से अधिक बंदी जेल में बंद हैं। ऐसे में जेल के बंदियों की नींद पूरी नहीं हो पा रहीं है। मंत्री, विधायक से लेकर अधिकारी बंदियों के सोने का इंतजाम करने की सिफारिश जेल अधिकारियों से कर रहे हैं। दूसरी जगह जेल ट्रांसफर होने के चक्कर में जेल के बैरकों की मरम्मत कार्य भी नहीं हो रहा है। ऐसे में कभी भी बंदी बगावत कर सकते हैं। बैरकों में सोना तो दूर बैठने तक की जगह नहीं है। स्थिति यह है कि बैरकों में बंदियों का दम घुट रहा है। बंदी बाहर सोने के लिए जेल के अधिकारियों से गुहार लगाते हैं।
विज्ञापन

जेल में नौ बैरक हैं। इसके अलावा तीन छोटे - छोटे बैरक भी हैं। इसमें 1157 से अधिक बंदी बंद हैं। बैरकों की क्षमता 40 बंदियों की है, लेकिन इसकी तुलना में 150 से अधिक बंदी बंद हैं। ऐसे में उन्हें करवट बदलने में भी परेशानी होती है। कुछ बंदी सोते हैं तो कुछ बैठ कर रात बिताते हैं। जेल प्रशासन के सामने मजबूरी यह है कि वह बंदियों को सोने की व्यवस्था कहां कराएं। जो स्थान है वह जीर्ण- शीर्ण हालात में है। दूसरे जगह जेल के स्थानांतरण होने की प्रक्रिया तो चार सालों से चल रही है, लेकिन अभी तक भूमि का अधिग्रहण भी नहीं हो सका है। जेल ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरू होने की वजह से जेल मुख्यालय से कोई बजट बैरकों की मरम्मत कार्य एवं नए बैरक बनाने के लिए नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के समय में बैरकों में गर्मी और बारिश के मौसम में पानी टपकता है। जिसकी वजह से बंदियों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन ने बंदियों को सोने के लिए शिफ्ट बनाया है। हर बंदी की जुबान से यहीं बात निकलती जेलर साहब मुझे सो लेने दो। मानवाधिकार का माखौल जेल में उड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed