फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur News D.Pharma student shot dead case filed girl had seen dead body

UP: जौनपुर में डी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, ऑटो चला करता था पढ़ाई; भीम आर्मी ने की कार्रवाई की मांग

Fri, 06 Jun 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 07:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में डी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसकी लाश मकान के दूसरे कमरे में मिली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Jaunpur News D.Pharma student shot dead case filed girl had seen dead body
छात्र की फाइल फोटो और पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime in Jaunpur: जौनपुर में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में डीफार्मा के छात्र की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, उसके सिर पर गोली के निशान हैं। वारदात के पीछे का कारण जमीन और दुकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पिता की तहरीर पर थाना में पड़ोसी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल पर एसपी डाॅ. कौस्तुभ कुमार ने पहुंचकर मुआयना किया। शव लेकर घर पहुंचने पर वहां पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता पुलिस से कार्रवाई करने की मांग किए। एहतियात के तौर पर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


खानपुर गांव निवासी दिलीप गौतम (22) पुत्र हौसिला गौतम डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। दिलीप अपने घर पर ही रहकर ऑटो चलाने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। वह शुक्रवार की सुबह ऑटो का भाड़ा मिलने पर गांव के ही एक व्यक्ति के यहां गया था। भाड़ा कैंसिल होने पर पुनः ऑटो लेकर वापस घर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घर आने के एक घंटे के बाद उसका शव घर के बाहर एक छोटे से कमरे में पाया गया। उसके सिर में गोली के निशान थे। घर की ही एक छोटी लड़की किसी काम से कमरे में गई तो वहां खून से लथपथ इस युवक को देखा तो यह बात घर वालों को बताई। परिवार के लोग उसे लेकर पीएचसी गए, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता हौसिला प्रसाद ने तहरीर में उसके पुत्र दिलीप गौतम की शुक्रवार की सुबह नाै बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से एक माह पहले उसके बेटे दिलीप ने जमीन विवाद में खानपुर निवासी अभिषेक यादव से विवाद हुआ था। गांव में एक जमीन पर भवन बना है, वह उनका है। उसी विवाद के चलते दिलीप ने उस भवन में ताला लगा दिया था। 

आरोपी ने गोली मारने की दी थी धमकी

Jaunpur News D.Pharma student shot dead case filed girl had seen dead body
परिजनों से बातचीत करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

उस समय वे लोग बोले थे कि तुमको गोली मार देंगे। जिसके बाद इतने बड़े वारदात को अंजाम दिया गया। पिता की तहरीर पर आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटनास्थल पर उनके साथ एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल करते हुए मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पिता की तहरीर पर पड़ोसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed