{"_id":"683a1cfcced7d7aa5b0118df","slug":"jaunpur-naked-protest-by-eunuchs-in-the-district-hospital-three-health-workers-including-a-doctor-were-beat-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: जिला चिकित्सालय में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन, डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा... भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: जिला चिकित्सालय में किन्नरों का नग्न प्रदर्शन, डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा... भाग निकले
Sat, 31 May 2025 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 02:34 AM IST
सार
इस दौरान चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने पहुंचकर कोतवाली तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जख्म दिखाता स्वास्थ्यकर्मी...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की रात किन्नरों ने जमकर नग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सक समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने पहुंचकर कोतवाली तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में रात करीब 8.45 बजे एक मरीज का इलाज चल रहा था। इस दौरान वहां कुछ लोग एक मरीज के साथ आकर हंगामा करने लगे, कह़ने लगे कि पहले उनके मरीज का उपचार हो। जब इस बात का चिकित्सकों ने विरोध किया तो वह बाहर गए।
विज्ञापन
उनके साथ 15 से 20 की संख्या में किन्नर पहुंच गए, इसके बाद चिकित्सक डॉ पवन सिंह की पिटाई शुरू कर दिया। बगल में खड़े नर्सिंग ऑफिसर आशीष सिंह की भी पिटाई शुरू कर दी, बीच-बचाव के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अमित सिंह को भी जमकर पीटा।
विज्ञापन
इस दौरान इमरजेंसी की टेबल पर चढ़कर पीटकर सभी को घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार सभी किन्नर नग्न थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जिला चिकित्सालय से भाग निकले।
इस बाबत पीड़ित चिकित्साधिकारी डा.पवन सिंह ने बताया कि घटना के बाद एक तहरीर बनाकर वह कोतवाली में दे चुके हैं। उनकी मांग है कि मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन