{"_id":"6081c66b537c6f6a75245e01","slug":"jaunpur-journalist-bachulal-vishwakarma-dies-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के पत्रकार बच्चूलाल विश्वकर्मा का कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के पत्रकार बच्चूलाल विश्वकर्मा का कोरोना से निधन
Fri, 23 Apr 2021 12:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार बच्चूलाल विश्वकर्मा
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के करंजाकला ब्लॉक के काफरपुर गांव निवासी पत्रकार बच्चूलाल विश्वकर्मा का बृहस्पतिवार की देर रात कोरोना से निधन हो गया। बच्चूलाल (50) पिछले 14 अप्रैल को जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने एल-2 अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
उपचार के दौरान उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे अचानक हालत बिगड़ी और कुछ देर में ही उनका निधन हो गया। करीब 20 वर्ष से आंचलिक पत्रकारिता में सक्रिय बच्चूलाल मृदुभाषी और मेहनती थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन