फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur has the most potholes on its roads, patchwork will be done on 975 km of road

Jaunpur News: जौनपुर की सड़कों पर सबसे अधिक गड्ढे, 975 किमी मार्ग पर होगा पैचवर्क

Tue, 10 Sep 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur has the most potholes on its roads, patchwork will be done on 975 km of road
वाराणसी। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक पूर्वांचल में जौनपुर की सड़कों पर सबसे अधिक गड्ढे हैं। एक अक्तूबर से जौनपुर सहित पूर्वांचल की सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


19 करोड़ से चार जिलों की 2328 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। 20 सितंबर को मानसून का अंतिम दिन माना जा रहा है। इसके बाद अक्तूबर में पैच वर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि सबसे अधिक गड्ढे जौनपुर जिले की सड़कों पर हैं। यहां कुल 975 किलोमीटर की सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है। 8.5 करोड़ से पैचवर्क कराया जाएगा। इसी तरह बनारस में 450 किलोमीटर की सड़कों के गड्ढे 3.5 करोड़ से भरे जाएंगे। वहीं, गाजीपुर में 552 किलोमीटर तक की सड़कों पर गड्ढे हैं। यहां के पैचवर्क पर 3.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चंदौली में 351 किलोमीटर की सड़क पर तीन करोड़ से पैचवर्क का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद एक अक्तूबर से काम शुरू करा दिया जाएगा। सड़कों की सफाई के साथ ही पहले कच्चा पैचवर्क कराया जाएगा और उसके बाद पक्का पैचवर्क कराया जाएगा। इसकी रोजाना निगरानी कराई जाएगी। अक्तूबर में शुरू करके दिवाली से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed