{"_id":"644b686d4b5efa11bd054a43","slug":"jaunpur-encounter-going-from-ballia-to-jaunpur-to-sell-weapons-one-arrested-in-encounter-with-police-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Encounter: बलिया से जौनपुर जा रहे थे असलहा बेचने, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Encounter: बलिया से जौनपुर जा रहे थे असलहा बेचने, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Fri, 28 Apr 2023 01:48 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:48 PM IST
सार
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में फोरलेन बाईपास के नीचे अंडरपास से पहले रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Jaunpur Encounter: बलिया से जौनपुर जा रहे थे असलहा बेचने, पुलिस मुठभेड़ में एक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले से असलहा लेकर जौनपुर में बेचने के लिए जाते समय दो बदमाशों की गुरुवार की रात में सरोखनपुर अंडरपास के समीप पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, कुछ नकदी बरामद किया गया। हालांकि रात का समय होने के कारण एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ballia: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई है', पढ़ें- सूडान से लौटे भारतीयों की आपबीती
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में फोरलेन बाईपास के नीचे अंडरपास से पहले रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलिया जनपद के जजौली निवासी संतोष सिंह के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अवैध तरीके से असलहों की आपूर्ति करते थे। जो बटाऊबीर, शाहपुर होते हुए बदलापुर की तरफ जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जौनपुर बलिया जिले में मिलाकर कुल 13 मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।