{"_id":"607980068ebc3e5911503725","slug":"jaunpur-district-hospital-sealed-for-48-hours-after-33-health-workers-including-cms-were-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस समेत 33 स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने के बाद जौनपुर जिला अस्पताल 48 घंटे के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस समेत 33 स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने के बाद जौनपुर जिला अस्पताल 48 घंटे के लिए सील
Fri, 16 Apr 2021 05:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 16 Apr 2021 05:46 PM IST
सार
पूरे परिसर का होगा सैनिटाइजेशन। सिर्फ इमरजेंसी, कोरोना टीकाकरण, सैंपलिंग और एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाने का कार्य ही होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को सीएमएस समेत 33 स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। सिर्फ इमरजेंसी, कोरोना टीकाकरण, सैंपलिंग और एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाने का कार्य ही होगा। यह जानकारी सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना से मौत का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एल-2 अस्पताल में भर्ती एक मरीज की जान चली गई। कोरोना के 260 नए केस मिले थे। नए मरीजों में कई चिकित्साकर्मी, बैंक व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 109 हो गया, जबकि एक्टिव केस 1701 हो गए हैं। अभी 2219 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन