{"_id":"66f427dfe14931c9920598e7","slug":"jaunpur-case-filed-against-sp-mla-toofani-saroj-barsathi-block-president-accuses-him-of-threatening-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा, बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष ने लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा, बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष ने लगाया धमकी देने का आरोप
Wed, 25 Sep 2024 08:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:43 PM IST
सार
जौनपुर के केराकत से खबर है। सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बरसठी पुलिस ने बुधवार को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सपा के विधायक तूफानी सरोज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुकदमा सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ किया गया है। आरोप है कि विधायक ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधायक तूफानी सरोज ने 19 सितंबर को सपा के बरसठी ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के बाद आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। बनकट गांव निवासी विवेक यादव ने एसपी से शिकायत की थी कि विधायक ने 19 सितंबर को फोन पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
कहा कि पहले इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई , लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पुलिस कप्तान डा. अजयपाल शर्मा से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर मुकदमा दर्ज किया। दोनों नेताओं के एक ही पार्टी से जुड़े होने के नाते समाजवादी पार्टी की जिला इकाई में सियासी हलचल बढ़ गई है। बरसठी थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।