फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: 19 people from UK arrive in district within 25 days

जौनपुरः यूके से जिले में 25 दिनों के अंदर पहुंचे 19 लोग

Thu, 24 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: 19 people from UK arrive in district within 25 days
जौनपुर। कोरोना महामारी के बीच 25 दिनों के भीतर यूके से 19 लोग जिले में आएं हैं। यूके से आने वालों में 14 लोग ऐसे हैं जो 9 दिसंबर के पहले जिले में पहुंचे हैं, जबकि शेष पांच लोग 9 दिसंबर को बाद आए हैं। सभी को घर में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

यूके से नौ दिसंबर से पहले जिले में आने वाले 14 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके बाद आए पांच लोगों का भी सैंपल लेकर जांच कराया गया। बाहर से आने वाले सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतने का निर्देश देकर घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। सभी को हिदायत दी गई है कि यदि किसी तरह की दिक्कत होती है तो तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित करेंगे। स्वास्थ्य कर्मी टेलीफोन से सबसे बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
जिले के इन गांवों में यूके से आए हैं लोग
जौनपुर। यूके से जिले में 19 लोग आएं हैं। इनमें बदलापुर ब्लाक के गोधा गोपालपुर, दधियां बनगांवपट्टी, तलिवारी पिलकिछा और मिश्रौली सिंगरामऊ निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इसी प्रकार खुहटन ब्लाक के बीरमपुर पिलकिछा, अकबरपुर विष्णुपुर के तीन लोग शामिल हैं। डोभी ब्लाक के चिटकों गांव के चार लोग शामिल हैं। बरसठी ब्लाक के हटियां, सिकरारा के खानापट्टी, सोंधी ब्लाक के अरजनपुर गुरैनी, सुईथाकला ब्लाक के जूडापुर, बक्शा ब्लाक के बनगांव सरायहरखू और प्रानपट्टी लेदुका निवासी एक-एक लोग और महराजगंज ब्लाक के कोल्हुआ मस्थारी का एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यूके से जिले में 19 लोग आएं हैं। इनकी सैंपलिंग करा दी गई है। कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। टेलीफोन के जरिए सुबह-शाम इनकी जानकारी ली जा रही है।-डां. राकेश कुमार, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed