{"_id":"66ec9eaff10294ad0f025074","slug":"janghai-railway-crossing-will-remain-closed-till-22-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-122170-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 22 तक बंद रहेगी जंघई रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 22 तक बंद रहेगी जंघई रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे फाटक को 22 सितंबर तक रेलवे ने बंद कर दिया है। पहले यह फाटक 15 सितंबर तक बंद किया गया था। नॉन इंटरालॉकिंग के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक 51-बी को नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण 15 सितंबर तक पहले बंद कर दिया गया था। जिसके बाद मछलीशहर से जंघई होकर वाराणसी प्रयागराज और भदोही की तरफ आने जाने वालों के लिए रास्ता बंद हो गया है। लोगों को 10 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाना पड रहा है। लोगों ने इसे लेकर विरोध भी किया था। उनका कहना था कि फाटक बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सामान, दवा व अन्य जरूरी चीजों के लिए लोगों को 10 किमी तक का चक्कर लगाना पड रहा है। आरोप है कि रेलवे ने फाटक के समानांतर एक नया फाटक बनाया था लेकिन उसे चालू नहीं किया। तभी 51-बी फाटक को बंद कर दिया गया लेकिन अब 15 सितंबर तक काम पूरा नहीं होने के कारण फाटक को 22 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि 15 सितंबर तक काम पूरा नहीं होने के कारण 22 सितंबर तक फाटक बंद किया गया है और 23 सितंबर से नया फाटक चालू हो जाएगा।