फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Janakpuri descended in Mungarabadshahpur, the tableau of Ram-Sita marriage captivated the hearts

Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर में उतरी जनकपुरी, राम-सीता विवाह की झांकी ने मोहा मन

Thu, 26 Feb 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Janakpuri descended in Mungarabadshahpur, the tableau of Ram-Sita marriage captivated the hearts
मुंगराबादशाहपुर श्री रामलीला कमेटी के मैदान गुड़हाई में हनुमत कथा में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में चल रही पंच दिवसीय हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के चौथे दिन श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। वीरेश्वर धाम (कानपुर) के पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज के सानिध्य में भगवान श्री राम और माता जानकी की मनोहारी झांकी निकाली गई, जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास रुद्रेश्वर महाराज ने प्रभु श्री राम की बाल लीलाओं और हनुमान जी के पंचमुखी अवतार का वर्णन किया। पुष्प वाटिका प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि माता जानकी प्रभु के दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध हो गईं। जैसे ही श्री राम और सीता के प्रतिरूप बच्चों ने पंडाल में प्रवेश किया, श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। जय श्री राम के उद्घोष के बीच जब प्रभु ने माता जानकी को वरमाला पहनाई, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराज ने भक्तों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के कष्टों से मुक्ति का एकमात्र मार्ग हनुमान जी की शरण और राम नाम का संकीर्तन है। इस दौरान राजा जनक के रूप में यजमान क्रांति गुप्ता कपूर और रानी सुनयना के रूप में खुशबू ऊमरवैश्य ने कन्यादान की रस्म पूरी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और विधायक पंकज पटेल मौजूद रहे। इनके साथ ही बसपा नेता विनोद मिश्रा, चंद्र देव और मुक्तेश्वर महाराज ने भी प्रभु की झांकी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में आलोक साहू, सुरेंद्र बच्चा, राजकुमार ऊमरवैश्य, आलोक गुप्ता पिंटू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed