{"_id":"63767b8daa183231972b9e20","slug":"jam-on-all-three-bridges-of-the-city-there-was-trouble-jaunpur-news-vns6840198192","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह में भी नगर में लगा जाम, लोगों की फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह में भी नगर में लगा जाम, लोगों की फजीहत
विज्ञापन
फोटो-
नगर के तीनों पुलों पर लगा जाम, हुई परेशानी
दो से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। नगर में जाम की समस्या कम नही हो रही है बृहस्पतिवार को दोपहर में नगर के तीन पुलों पर दो से तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जिससे काफी परेशानी हुई।
करीब साढ़े बारह से ढाई बजे तक नगर में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा। नगर के शाही पुल, सद् भावना पुल, शास्त्री पुल पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। लोग जब रास्ता बदलकर दूसरे पुल से जाने का प्रयास कर रहे थे तो वहां भी उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि ओलन्दगंज चौराहे पर पुलिस जाम समाप्त करवाने में लगे रहे। इस दौरान स्कूल से लौट रहे छोटे-छोटे बच्चों का धूल व प्रदूषण के चलते सांस लेना मुश्किल हो गया।