फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jagdish Hna 1.40 million property owners

1.40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हंै जगदीश

Thu, 16 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/जौनपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
आखिरी दिन गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक प्रापर्टी जफराबाद के कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के पास है। वह 1.40 करोड़ 35 हजार के मालिक हैं। जबकि 80 लाख की प्रापर्टी उन्हें विरासत में मिली है। जगदीश के पास हाथ में नकदी 20 हजार, एसबीआई की धर्मापुर शाखा में उनके खाते में 6 लाख 9 हजार 154 रुपये हैं। गहने के नाम पर 15 हजार की सोने की एक अंगूठी है।   
विज्ञापन



जफराबाद विधानसभा से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह के पास नकदी 10 हजार और पत्नी के पास दो हजार रुपये हैं। उनके बैंक खाते में पांच हजार रुपये हैं। और 50 हजार की एलआईसी भी है। जेवरात के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं हैं। वह भूमिहीन हैं। पत्नी और बच्चों के पास भी कोई भू संपत्ति नहीं है। गांव में 10 लाख कीमत का एक मकान है।
विज्ञापन



मड़ियाहूं से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी वंशनारायण 60 लाख और उनकी पत्नी 1.40 करोड़ की मालकिन हैं। मड़ियाहूं से अपनादल (सोनेलाल) गुट की प्रत्याशी लीना तिवारी के पास 50 हजार की नकदी है। 10 लाख के आभूषण, एक कार और एक टाटा सफारी गाड़ी है। जौनपुर सदर से रालोद प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह के पास 10 लाख की चल अचल सम्पत्ति है। शाहगंज से आल इंडिया जन कांग्रेस की प्रत्याशी सोनू खान के पास पचास हजार नकदी, 30 हजार का सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed