{"_id":"666f49134fdb97e4cc0e2315","slug":"iti-trainees-will-get-technical-education-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-117381-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आईटीआई के प्रशिक्षुओं को मिलेगी तकनीकी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आईटीआई के प्रशिक्षुओं को मिलेगी तकनीकी शिक्षा
विज्ञापन
करंजाकला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धीकपुर में अध्ययन कर रहे प्रशिक्षुओं को नए सत्र में आधुनिक तकनीकी वर्कशॉप में तकनीकी शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने टाटा ग्रुप से करार कर औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में 354.65 लाख की लागत से 10 हजार स्क्वायर फीट में वर्कशाप का निर्माण कराया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशिक्षण की बेहतर जानकारी देने के लिए नए सत्र से आधुनिक तकनीकी से बने वर्कशॉप में शिक्षा मिलने लगेगी। प्रदेश सरकार और टाटा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए राजकीय औद्योगिक संस्थानों में पढाई कर रहे छात्रों को आधुनिक तकनीकीयुक्त शिक्षा दी जाएगी। वर्कशाप में आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। प्रशिक्षण के काम आने वाली नई मशीनें व अन्य संसाधन वर्कशॉप में लगाए जा रहे हैं। बेहतर शिक्षा मिलने के बाद प्रशिक्षुओं को औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। आधुनिक वर्कशॉप में प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीक रोबोट आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल तथा मैन्युफैक्चरर कंट्रोल एंड ऑटोमेशन केंद्र, इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल और एडवांस सीएनसी मशीनिंग वर्कशॉप 2 साल के कोर्स का प्रावधान किया गया है। आने वाले समय में और कोर्स का संचालन होगा। आईटीआई के प्राचार्य मनीष पाल ने बताया कि सरकार और टाटा के संयुक्त तत्वाधान में आधुनिक सुविधाओं से लैस वर्कशाप का काम पूरा हो चुका है। एडवांस टेक्नोलॉजी युक्त वर्कशॉप में कंप्यूटराइज्ड मशीनों के माध्यम से एडवांस टेक्नोलॉजी और आधुनिक तकनीक शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
वर्कशाप भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। वर्कशॉप बनने से जनपद व अगल-बगल की जनपदों के छात्रों को आईटीआई में प्रवेश लेने और आधुनिक शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। - मनीष पाल, प्राचार्य आईटीआई सिद्धीकपुर