फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It will be easy to go to grandmother's house in summer vacation, four pairs of trains will pass through Jaunpur

Jaunpur News: गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर जाना होगा आसान, जौनपुर से होकर गुजरेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

Mon, 31 Mar 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to go to grandmother's house in summer vacation, four pairs of trains will pass through Jaunpur
जौनपुर। गर्मियों की छुट्टी व शादी विवाह सीजन में यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। कारण रेलवे की ओर से जिले से होकर चार जोड़ी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। मुंबई, पुणे, गाजीपुर, मऊ जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यह ट्रेनें 05 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया है कि 01415 पुणे-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर अहमदनगर, मनमाड़ जंक्शन जलगांव, भुसावल, इटारसी, कटनी, मैहर, प्रयागराज छिवकी वाराणसी जंक्शन होते हुए जौनपुर से 05.40 बजे तथा औंड़िहार से 06.35 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 8.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी यात्रा में 01416 गाजीपुर सिटी-पुणे साप्ताहिक अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07 अप्रैल से 30 जून, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 05.15 बजे, जौनपुर से 07.05 बजे, वाराणसी जंक्शन से 08.30 बजे, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर होते हुए पुणे 5.50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल दूसरे दिन इटारसी कटनी,सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन होते हुए जौनपुर से 18.15 बजे से छूटकर मऊ 08.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को मऊ से 05.50 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 07.00 बजे, जौनपुर से 08.35 बजे, वाराणसी प्रयागराज छिवकी, मैहर , इटारसी नासिक रोड,कल्याण जंक्शन होते हुए 04.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed