फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It is everyone's duty to preserve the memories of immortal fighters: Lucky

अमर सेनानियों की स्मृतियों को संजोना सभी का कर्तव्य : लकी

Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
It is everyone's duty to preserve the memories of immortal fighters: Lucky
सिकरारा के प्रेमराजपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी अमरेज सिंह स्मृति द्वार का भूमि पूजन करते मल्
सिकरारा। विकास खंड के प्रेमराजपुर गांव में मंगलवार को गांव निवासी रहे स्वतंत्रता सेनानी अमरेज सिंह स्मृति द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा से मल्हनी विधायक लकी यादव ने कर्मकांडी विद्वान हनुमानगढ़ी बक्शा के पुजारी वनवासी महाराज व ऋषिकेश पांडेय की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन करते हुए अमर सेनानी अमरेज सिंह स्मृति द्वार के निर्माण के लिए पांच फावड़ा मारकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि अमरेज सिंह की दो पीढ़ियों ने भारत माता को फिरंगियों की गुलामी से मुक्त करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। ऐसे अमर सेनानियों की स्मृतियों को संजोये रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। आरईडी के अवर अभियंता शिव सागर यादव ने बताया कि मल्हनी विधायक के प्रस्ताव पर उनकी निधि से 13.49 लाख रुपये इस निर्माण के लिए जारी हो चुके हैं। एक वर्ष में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अमरेज सिंह के पौत्र संजीव सिंह डब्लू व महेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, रवींद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह एडवोकेट, विनय कुमार उपाध्याय, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed