फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Islam's message of peace is all the time

इस्लाम हर वक्त देता  है शांति का पैगाम

Sun, 05 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Islam's message of peace is all the time
बलुआघाट में आयोजित मजलिस को संबाेधित करते मौलाना मिर्जा अशफाक।   
मौलाना सैयद मकबूल अहमद की याद में पांच दिवसीय सालाना मजालिसे अजा (100वां साल) तीसरे दिन शुक्रवार की रात बलुआघाट इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मजलिस में आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अशफाक, लखनऊ ने कहा कि रसूले खुदा हजरत मोहम्मद मुस्तफा ने इस्लाम को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए अमन व शान्ति का पैगाम दिया था। उन्होंने गरीब बेसहारा लोगों की मदद करने का अह्वाहन किया था,
विज्ञापन


पर आज उन्हीं के कुछ लोग मानने वाले रास्ता भटक गए हैं और इस्लाम के नाम पर लोगों का खून बहा रहे हैं। जो किसी भी तरह जायज नहीं है। मजलिस के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मथुरा में हुई घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ संतोष यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए जो शहादत दी है उसे हम सब कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि शहीद परिवारों को उचित मुआवजे के साथ-साथ सरकारी नौकरी देकर इनके परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने की जरुरत है,


 इस काण्ड के लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।  इस मौके पर असलम नकवी, डा. इन्तजार मेंहदी, कैफी रिजवी, हाजी सादिक मेहदी,  शाहिद मेहदी, हसनैन कमर दीपू,  माजिद हसन, अहमद अली प्यारे, खुर्शीद मेंहदी, तनवीर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed