फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Is there anyone at home, the registry of someone Rudra Pratap has come from Bhopal...

Jaunpur News: घर में कोई है, भोपाल से किसी रुद्र प्रताप की रजिस्ट्री आई है...

Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Is there anyone at home, the registry of someone Rudra Pratap has come from Bhopal...
खुटहन। घर में कोई है...। रुद्र प्रताप की रजिस्ट्री आई है...। डाकिया राजू दुबे के मुंह से लापता पति का नाम सुनते ही पत्नी समरत्थी कांप उठी। दौड़कर घर की चौखट पर पहुंची और कांपते हाथों से पत्र पकड़ा और पत्र पढ़ते ही आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मानो घर में होली और दिवाली की खुशियां छा गई हों। दरअसल क्षेत्र के उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी रुद्र प्रताप यादव (43) तीन माह पूर्व अकस्मात गायब हो गए थे।
विज्ञापन

परिवार के लोग हर संभावित ठिकानों पर तलाश किया। परिजन मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा तक जाकर मन्नतें मांगीं। कोई जानकारी नहीं मिलने पर थक हार कर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश भी शुरू कर दी। पत्नी समरत्थी देवी हर सुबह पति की सकुशल वापसी के इंतजार में घर की दहलीज पर टकटकी लगाए रहती थी। इसी बीच बृहस्पतिवार को उनके घर रजिस्ट्री पत्र लेकर डाकिया राजू दुबे पहुंचे। उन्होंने गायब चल रहे रुद्र प्रताप की पत्नी समरत्थी देवी को बुलाकर पत्र मुहैया करा दिया। पूछने पर बताया कि पत्र भोपाल से किसी रुद्र प्रताप ने भेजा है। पति का नाम सुनते ही समरत्थी ने कांपते हाथों से पत्र लेकर खोला तो उसके भीतर डेढ़ हजार रुपये रखे मिले। भागता हुआ उनका पुत्र राना यादव वहां पहुंचा और पत्र पढ़ने लगा। जिसमें हालचाल के अलावा रुद्र प्रताप ने अपना पता और मोबाइल नंबर लिखा था। जिस पर फोन मिलाया तो दूसरी तरफ से उसके पिता की आवाज आई। उनसे बात कर पत्नी, पुत्र की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed