Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   international runner

Jaunpur News: जेल भेजवाने की धमकी देकर अंतरराष्ट्रीय धावक से ऐंठे 50 हजार

Sun, 12 Mar 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
international runner
जौनपुर। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैराथन में हिस्सा लेकर मेडल जीतने वाले पंवारा थाना क्षेत्र के डभिया गांव निवासी धावक सभाजीत यादव शनिवार को मछलीशहर थाने में अपनी बात कहते-कहते फफक पड़े। बोले कि जब से उनके बेटे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है, कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। एक जमीन के मामले में गवाही देने से मना करते हुए जेल भेजवाने की धमकी देते हैं और पिता-पुत्र का करियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

करीब 58 वर्षीय सभाजीत यादव किसान हैं। बचपन से खेल में रुचि होने के कारण वह धावक हैं और अपने बेटे को भी खेल मैदान में उतारा है। सभाजीत के अनुसार वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय करीब 80 मैराथन दौड़ चुके हैं। बेटे रोहित यादव ने विश्व चैंपियनशिप में 10वां स्थान, राष्ट्रमंडल में छठवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को रोहित को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। उसके बाद से ही एक होमगार्ड और पूर्व प्रधान उन्हें एक जमीन के मामले को लेकर धमकी देते हैं। रुपये की मांग करते हैं। 50 हजार रुपये ले चुके हैं, कहते हैं कि रोहित को जब पांच लाख रुपये मिलेगा तब उसमें भी चाहिए। बार-बार परेशान करते हैं। जेल भेजवाने की धमकी देते हुए करियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं। इस मामले में सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि सभाजीत यादव ने अपनी पीड़ा बताई है। इस मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed