फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inter-district cattle smuggler arrested, 11 cases registered in Jaunpur

Jaunpur News: अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार, जौनपुर में दर्ज हैं 11 मुकदमे

Fri, 27 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inter-district cattle smuggler arrested, 11 cases registered in Jaunpur
खेतासराय। थान क्षेत्र के लेदेरही गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक अंतरजनपदीय पशु तस्कर और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जौनपुर के अलग-अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व जौनपुर के न्यायालय ने अंतरजनपदीय पशु तस्कर और हिस्ट्रीशीटर अलीम उर्फ मो. अलीम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय को जिला बदर घोषित किया था। आरोपी पर जिले के विभिन्न थाने में पशु तस्करी गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट में जिला बदर करने के बाद पुलिस द्वारा आदेश का तामिला भी आरोपी के परिजनों को कराया जा चुका था। इसके बाद भी आरोपी दुस्साहस दिखाते हुए आदेश की अवहेलना करते हुए जनपद में रह रहा था। साथ ही अपनी आपराधिक गतिविधि जारी रखे था। आरोपी थाने का टॉप टेन अपराधी भी है। बृहस्पतिवार की दोपहर को अलीम उर्फ मो. अलीम को लेदरही गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed