फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Insulators broken due to fall, darkness in 72 villages

विजली गिरने से इंसुलेटर टूटे, 72 गांवों में अंधेरा

Mon, 23 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Insulators broken due to fall, darkness in 72 villages
मीरगंज। रविवार सुबह पांच बजे बारिश से दौरान मछलीशहर से जंघई और गोपालपुर विद्युत उपकेंद्रों को जोड़ने वाली 33 केवी लाईन के कई खंभों के इंसुलेटर पंचर हो गए। इसके कारण दोनों फीडर के 72 गांवों में 36 घंटे से बिजली गुल है। विद्युतकर्मी लाइन ठीक करने में लगे हैं।
विज्ञापन

देर शाम तक सप्लाई नहीं चालू हो सकी थी। इसके कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति दी जाती है। बरसात के दौरान जगह-जगह बिजली गिरी ,जिससे कई खंभों के कई इंसुलेटर पंचर हो गये। इसके कारण रविवार पूरा दिन पूरी रात और सोमवार पूरा दिन बिजली आपुर्ति ठप रही। देर शाम तक सफलता बिजली नहीं मिल पाई। जिसके कारण जंघई, सेमरी, असवा, गोपालापुर, बभनियांव, गरियांव, करौर, चौकीकला, मोलनापुर, गोधना, चितांव, ऊचडीह, भटेवरा, कठार, लासा, अदारी, चौकीखुर्द, माधोपुर, रामपुर खुर्द, इमिलिया, सेमरहो, बसढुआ, बेलासिन, मुबारकपुर, भिदुना, गुरगुजी, देवापुर, सरायदेवा, सवैया, अगहुआ, किशुनदासपुर, भटहर, चौधरीपुर, चकिया, हवेली, अलापुर, अमाई, कमासिन, कसेरवा, बसेरवा, मनापुर, कांटी, मनौरा, जरौना, रामपुर,चौथार, शेष जैनपुर, मेदपुर, बनकट, नवापुर, मीरपुर, उमरी, रामडीह, करियांव, मीरगंज, दाऊदपुर, कोटिंया, गोपालपुर, बलियापुर, सहिदा, अधबरवा, बिलरा मोड सहित 72 गांवों में बिजली आपुर्ति बाधित हो गयी। जंघई व जरौना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। लघु उद्योग भी बंद रहे। एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल का कहना है की बरसात के समय बिजली के कारण कई इंसुलेटर पंचर हो गये है। जिन्हें बदला जा रहा है। सप्लाई ठीक करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed