फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructors honored, State Minister distributed checks

Jaunpur News: अनुदेशकों का सम्मान, राज्यमंत्री ने वितरित किए चेक

Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instructors honored, State Minister distributed checks
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में में सम्पन्न हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव प्रतीकात्मक मानदेय चेक वितरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के 17,000 के प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं अनुदेशकों के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंशकालिक अनुदेशक के बढ़े हुए मानदेय का स्वीकृति चेक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक विद्यालयों में अनवरत सेवाएं दे रहे थे। इसके परिणाम स्वरूप उनका मानदेय बढ़ाकर 17 हजार कर दिया गया है। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुतपुर गेलवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामनगर सहित विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विधायक मडियाहूं डॉ. आरके पटेल, विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी और आमजन की उपस्थिति में लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। समारोह में वंदना यादव, ज्योति श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, रविंद्र यादव, नीलेश चतुर्वेदी, दीपक यादव, चंद्रमणि मौर्य, अमर बहादुर यादव एवं पुष्पा देवी सहित अनेक अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आभार व्यक्त किया। संचालन बीईओ रमेश पटेल और नूपुर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed