{"_id":"620017e5a3417f626c61c09e","slug":"instructions-to-submit-report-in-10-days-after-examining-the-consolidation-process-jaunpur-news-vns6373244153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया की जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया की जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बांकी गांव में हुई चकबंदी में अनियमितता होने और शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सिकरारा चौराहे सहित गांव में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का पोस्टर लगा दिया है, जिसकी जानकारी रविवार को होते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने गांव में जाकर प्राथमिक विद्यालयों में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान
सीओ को समूची चकबंदी प्रक्रिया का भौतिक जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट देेने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही चुनाव बहिष्कार नहीं करने की अपील की।
चकबंदी कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में बांकी गांव के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी देते हुए सिकरारा चौराहे व गांव में जगह-जगह बैनर भी लगा दिए थे। मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित भी किया। इस मौके पर विनय मिश्र, सुरेश सिंह एडवोकेट, मैनबहादुर सिंह, जयनारायण सिंह, धीरेंद्र सिंह, शरद सिंह, सुनील सिंह संतोष आदि ग्रामीण मौजूद रहे।