फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to stop the salary of the weights and measures officer

Jaunpur News: बाट-माप अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 30 Dec 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop the salary of the weights and measures officer
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण स्वीकृति की समीक्षा की गई। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबे समय से लंबित प्रकरण पर बाट एवं माप अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 2250 लक्ष्य के मुकाबले अब तक 7680 आवेदन पत्र पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं। 6379 आवेदन पत्र संबंधित बैंकों को भेजे गए हैं। प्रेषित 6379 आवेदनों के सापेक्ष अब तक 2646 आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जबकि 2776 आवेदन पत्रों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिला समन्वयकों को निर्देश दिया कि लंबित 988 आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत किया जाए। लंबित 127 प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति के दौरान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा योजना के भौतिक लक्ष्य 172 और वित्तीय लक्ष्य 345.50 लाख निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अब तक 300 आवेदन पत्र जिनकी परियोजना लागत 937.88 लाख है, पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed