{"_id":"65301da9247b14442c0fc0c8","slug":"instructions-to-stop-salary-of-two-teachers-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-6979-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो अध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन
जौनपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बुधवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर दो अध्यापकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने, दो अध्यापकों से स्पष्टीकरण व एक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कंपोजिट विद्यालय कयार शाहगंज के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक लालमणि को विलंब से उपस्थित होने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। सहायक अध्यापक पवन कुमार भाष्कर विद्यालय में बुधवार को विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। विद्यालय पर कार्यरत शेष अध्यापक विद्यालय में उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय भदेठी करंजाकला के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक पूजा यादव 14 अक्तूबर से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पाई गईं। इसका कोई साक्ष्य व अभिलेख प्रधानाध्यापक के द्वारा नहीं उपलब्ध कराया गया। इस पर बीएसए ने शिक्षिका का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। फिर प्राथमिक विद्यालय मवई शाहगंज का निरीक्षण किया। शिक्षामित्र आरती श्रीवास्तव आकस्मिक अवकाश पर पाई गई। विद्यालय में कार्यरत शेष अन्य समस्त अध्यापक विद्यालय में उपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक ललित मोहन का भी बीएसए ने अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय गोधना शाहगंज का औचक निरीक्षण किया गया। यहां पर समस्त अध्यापक विद्यालय में उपस्थित पाए गए। बीएसए ने कक्षा सात में छात्रों से एलसीएम से संबंधित प्रश्न किए जाने पर दो में 14 में से सिर्फ दो छात्रों ने जवाब दिया। जिस कारण अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षक को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।