{"_id":"5fe3884c8ebc3e410e78cae7","slug":"instructions-to-stop-payment-of-cleaning-of-canals-silt-in-shahganj-jaunpur-news-vns564979613","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज में नहरों के सिल्ट की सफाई का भुगतान रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगंज में नहरों के सिल्ट की सफाई का भुगतान रोकने का निर्देश
विज्ञापन

सत्यापन के बाद नहरों के सिल्ट की सफाई का भुगतान किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में नहरों के सिल्ट सफाई की समीक्षा की गई। एसडीएम और अधिशासी अभियंता सिंचाई के साथ हुई बैठक में नहरों में हुए सिल्ट सफाई कार्य का सत्यापन करने के बाद ही भुगतान करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी नहरों में हुई सिल्ट सफाई का सत्यापन करेगी। सत्यापन के बाद ही कार्य का भुगतान किया जाएगा। एसडीएम सदर नितिश कुमार सिंह ने बताया कि सिकरारा और धर्मापुर में नहरों की सिल्ट सफाई अच्छे से नहीं की गई है। दोनों किनारों पर झाडियों को साफ किया गया है।
एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा ने बताया कि उनके तहसील क्षेत्र में सात नहरों की बिल्कुल भी सफाई नहीं हुई है और पांच की आंशिक सफाई की गई है। इस पर डीएम ने इन नहरों के कार्य का भुगतान रोकने के आदेश दिया। एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी एसडीएम को एक सप्ताह पश्चात फिर से सभी नहरों का सत्यापन करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सत्यापन रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक किसी भी नहर के सिल्ट सफाई कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा।