फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions to check the facility of toilets, water, electricity etc. at the booths

बूथों पर शौचालय, पानी, बिजली आदि सुविधा की जांच करने का निर्देश

Thu, 25 Nov 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions to check the facility of toilets, water, electricity etc. at the booths
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एईआरओ, ईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ के साथ बैठक हुई, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर शौचालय, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था की जांच जरूर कर लिया जाए। वोटर फार्म का फीडिंग में किसी प्रकार की गलती न हो। फार्म 7 की पेंडेंसी को खत्म किया जाए। वोटर लिस्ट फार्म अपने स्तर पर अवश्य देखा जाए। किसी प्रकार की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी विधानसभा में फॉर्म रिजेक्शन है तो उसको अवश्य देख लिया जाए। चेक लिस्ट को अवश्य जनरेट कर लिया जाए। 18-19 वर्ष वाले मतदाताओ का फार्म शीघ्र भरवाया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि निर्वाचन हेतु शिकायत कंट्रोल रूम बना लिया जाए। निर्वाचन सम्बंधित समस्त कार्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार ही कराया जाए। किसी गलत व्यक्ति का वोटर कार्ड न बनने पाए और सही वोटर्स का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। एआरओ प्रतिदिन जेंडर रेशियो के फार्म को अवश्य चेक किया करें और पोलिंग बूथ को अवश्य देख लें कि कोई समस्या तो नहीं है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी व जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed