फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Instructions given to send proposal to build a new CHC in the block premises

ब्लाक परिसर में नया सीएचसी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने का दिया निर्देश

Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to send proposal to build a new CHC in the block premises
धर्मापुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को धर्मापुर ब्लाक सभागार में मौजूद जर्जर भवनों और कस्तूरबा विद्यालय की छतों को बारिश से पहले 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सीएचसी चोरसंड दूर होने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने बीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के लोगों को प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। वे शनिवार को धर्मापुर ब्लाक सहित राजकीय कृषि बीज भंडार, पीएचसी और कस्तूरबा विद्यालय का औचक जांच करते हुए यह दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीएम और ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव ने संयुक्त रूप से नए प्रसव केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले धर्मापुर ब्लाक पहुंचे, जहां परिसर में मौजूद राजकीय कृषि बीज भंडार व पीएचसी की जांच की। इस दौरान जर्जर भवनों को जल्द से जल्द गिराने का निर्देश बीडीओ कोशीनाथ सोनकर को दिया। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव से पूछा कि हर रोज कितने प्रसव होते हैं, जिस पर पीएचसी प्रभारी ने बताया कि रोज लगभग दो से तीन प्रसव होती है। इसके बाद, डीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे तो कमरों के भ्रमण के दौरान छतें ़फटी नजर आई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र कमरों के छतों को ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके बाद, वह बीडीओ से मनरेगा के तहत कराए जा रहे प्रोजेक्टों की जानकारी ली और मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों को समय के अंदर पूरा करवाने का निर्देश दिया। ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव ने बताया कि धर्मापुर के दर्जनों गांव के लोगों को सीएचसी चोरसंड जाने में 15 से 18 किलोमीटर की दूरी पड़ती है। इस पर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग और बीडीओ को नई सीएचसी बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ अनुपम शुक्ल, बीईओ उदय भान कुशवाहा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed