{"_id":"60f9a4dc8ebc3e6d150d6b35","slug":"instructions-for-action-against-those-who-are-negligent-in-making-golden-card-jaunpur-news-vns6018946158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डेन कार्ड बनाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डेन कार्ड बनाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
जफराबाद। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने राज्य मंत्री गिरीश यादव और विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कोविड-19 टीकाकरण के लिए लगाए गए स्टाल की निरीक्षण किया। इसके साथ ही हौज गांव में 24 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई। गोल्डेन कार्ड बनाने में की जा रही लापरवाही पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश सीडीओ अनुपम शुक्ल को दिया।
बृहस्पतिवार को दोपहर प्रभारी मंत्री हौज गांव में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन के लिए लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान गर्मी और धूप में भारी संख्या में टीका लगवाने के लिए लगी लंबी कतार को देखकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को ऑफलाइन टीकाकरण के लिए आदेशित किया। अतिरिक्त स्टाल लगाकर टीका लगाने के लिए आदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में दूसरे कक्ष में प्रधानमंत्री मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। प्रभारी उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, तथा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। स्टाल पर पहुंचे गांव के 24 लाभार्थियों का कार्ड बन कर रखा हुआ था। 2020 से अभी तक उक्त लाभार्थियों के पास कार्ड नहीं पहुंचने की स्थिति में प्रभारी मंत्री ने डिप्टी सीएमओ को फटकार लगाया। सीडीओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के अनियमितता की रिपोर्ट शाम तक उपलब्ध कराएं। उन्होंने शहीद स्मारक के पास पौधरोपण किया। तालाब के सुंदरीकरण के लिए सीडीओ अनुपम शुक्ला को निर्देश दिया। सुरहूरपुर गांव का निरीक्षण करने के बाद सिरकोनी ब्लॉक पर कार्यकर्ताओं अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद शिवपुर गांव में कोरोना से मृत महिला के घर जाकर परिवारी जनों को सांत्वना दी। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, सुभाष शुक्ला, रतन परमार, ग्राम प्रधान चंदन चौहान आदि उपस्थित रहे।