फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspector fails to open arms in front of ASP warns

एएसपी के सामने शस्त्र खोलने में फेल हो गए दरोगा, दी चेतावनी

Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inspector fails to open arms in front of ASP warns
बदलापुर। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बुधवार को बदलापुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मियों से भी शस्त्र खोलकर बांधने का अभ्यास कराया तो थाने के कई पुलिस कर्मी और दो निरीक्षक शस्त्र खोलकर बांधने में फेल हो गए। नाराजगी जताते हुए एएसपी ने उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी ने एक-एक कर पुलिस कर्मियों से फायरिंग व शस्त्र खोलकर बांधने को कहा। एसएचओ के हमराही कांस्टेबल दिग्विजय यादव ने बेहतरीन तरीके से फायरिंग किया तो एएसपी ने उनकी पीठ थपथपाई। प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने भी अपनी पिस्टल को तत्परता से खोलकर बांध दिया। जबकि कई पुलिसकर्मी और दो दरोगा शस्त्र की हैंडलिंग करने में फेल साबित हुए। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी जांच की। थाने के परिसर की सफाई पर संतोष जताया जबकि बैरकों में सफाई नहीं थी, जिसपर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed