फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent child dies due to drowning in water tank

Jaunpur News: पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत

Wed, 12 Jun 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to drowning in water tank
क्षेत्र के रंगवा गांव में सोमवार की शाम पानी की टंकी में डूबने से एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रंगवा गांव निवासी शिवा (4) पुत्र राहुल तिवारी सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते घर के बाहर बनी सीमेंट की टंकी में गिर गया, जिसमें पानी भरा था। टंकी की ऊंचाई करीब चार फीट थी। परिजनों ने काफी देर तक मासूम को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। किसी ने पानी की टंकी के पास उसका चप्पल देखा तो टंकी में झांका जहां मासूम अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महेशपाल सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

दो बहनों में इकलौता भाई था शिवा
मृतक के पिता राहुल तिवारी ने बताया कि मृत्यु से कुछ समय पहले ही श्रेयांश उर्फ शिवा अपने दादा-दादी, मां दीपिका, पिता राहुल और बड़ी बहनों आर्या और नित्या के साथ खेल रहा था। तभी पिता राहुल किसी काम से बाजार चले गए। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने काम करने लगे, इसी बीच वह खेलते हुए बाहर निकल गया और टंकी में गिर गया। जब तक परिजन ढूंढते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed