फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information given about the achievements of the government

सरकार की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

Tue, 10 Nov 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Information given about the achievements of the government
मुंगराबादशाहपुर। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मेवा लाल साहू के सत्संग भवन में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, आलोक कुमार गुप्त, शीतला प्रसाद मिश्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी व रामाशंकर सिंह ने भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डाला। ज्ञानेश्वर शुक्ला ने प्रदेश में भाजपा सरकार उपलब्धियां एवं राजनैतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व चेयरमैन अमरनाथ यादव ने प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां और उनके विकास कार्यों की चर्चा की। अध्यक्षता मंडल महामंत्री दुर्गेश दुबे एवं संचालन महामंत्री रणजीत भोज्यवाल ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार , आलोक कुमार गुप्त पिंटू , संजय चौरसिया, धीरज केसरी ,प्रताप हलवाई, शिव लाल सोनी ,अनिल केसरी, अतुल त्रिपाठी ,जमुना प्रसाद, अरविंद कुमार साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed