फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ineffective in front of the icy wind sunny

बर्फीली हवा के सामने बेअसर रही खिली धूप

Fri, 13 Jan 2017 01:15 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 13 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ineffective in front of the icy wind sunny
हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पौधों पर जमी ओस।
बर्फीली हवाओं के आगे धूप की किरणें भी बेअसर साबित हुईं। गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और सुबह से ही धूप निकली थी इसके बावजूद  बर्फीली हवाओं ने लोगों को को दिन में भी कंपाया। शाम ढलते ही ठिठुरन और बढ़ गई। जल्दी लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


पिछले सोमवार से ही तापमान में निरंतर गिरावट आई है। बुधवार की शाम इस सीजन की सबसे ठंडी शाम रही जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को भी बर्फीली हवाओं ने लोगों को पूरे दिन कंपाया। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गांवों में किसान सुबह सोे कर उठे तो घार और फसलों पर बर्फ जैसी चादर फैली थी। फसलों और घास पर पड़ी ओस जम गई थी। हालांकि सूर्य की किरणों का स्पर्श होते ही फसलों से सफेद चादर हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गलन में कोई कमी नहीं आई। दिन में धूप होने के बाद भी लोग देर तक अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। सबसे अधिक परेशान बच्चे और बुजुर्ग हैं। ठंड का आलम यह रहा की धूप में भी बाइक से चलने वाले हाथ में दस्ताना पहन कर निकले।

 सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार पाला पड़ने से आलू की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों का मानना है कि सरसों की फसल को भी इससे नुकसान होगा। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार ठंड हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है।


दिन में धूप होने के बाद भी लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार ठंड अधिक होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed