फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   India of the future will be a country of strong villages: chanchal

भविष्य का भारत होगा सशक्त गांवों का देश: चंचल..

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
India of the future will be a country of strong villages: chanchal
चंचल सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, चित्रकार चंचल सिंह का मानना है कि भविष्य का भारत सशक्त गांवों का देश होगा। शहर टूटेंगे और गांव मजबूत होंगे। कोरोना ने हमारे जीवन शैली और सामाजिक ढांचे को काफी हद तक प्रभावित किया है, जिसका असर शहरों से पलायन के रुप में सामने है। शहरों में विकल्प खत्म हो रहे हैं, जबकि स्वच्छ और सुंदर वातावरण से परिपूर्ण गांवों में अवसर की प्रचूरता है। यहां ऑक्सीजन और हरियाली मुफ्त है, जिसकी तलाश में लोग शहर से गांवों की ओर भागने लगे हैं। शहर बस लूट का हिस्सा बनकर रह गए थे, जिससे अब लोगों का मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद से अपने गांव पूरा लाल ढेमा में रहकर चंचल सिंह लगातार लेखन में तल्लीन हैं। वह चित्रकारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लगातार लिख रहे हैं। लेखन का केंद्र बिंदू सड़क है। कहीं सड़कों पर शहरों से पलायन मजदूरों की बेबसी का जिक्र है तो कहीं भूख-प्यास से तड़पते मजदूरों और उनके बच्चों की पीड़ा पर तल्ख टिप्पणी कर रहे हैं। चित्रों के जरिए भी उनके दर्द को उकेरने की कोशिश जारी है। इसके अलावा वह पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जैसे साहित्यकारों व बड़े नेताओं के साथ अपने संस्मकरण पर आधारित किताब भी लिख रहे हैं। मौजूदा हालात पर उनका कहना है कि शहरों से मजदूरों का पलायन ऐसे ही नहीं है। शहर लूट का हिस्सा बन गए थे। इनका टूटना तय है। वहीं गांव अब सशक्त होंगे। गांव में रौनक लौटेगी। पहले गांवों मुद्रा का अभाव था तो विनिमय प्रणाली लागू थी। अनाज आदि वस्तुओं का आदान-प्रदान होता था। मुद्रा की चाह में गांवों से लोग शहरों की ओर भागे और लूट तंत्र में खो गए। अब वह फिर से गांवों में लौट रहे हैं। देश की खुशहाली के लिए गांवों को खुशहाली जरुरी है। यह हालात तभी बदलेंगे, जब गांधी जी के विचारों पर अमल किया जाएगा। छोटे और कुटीर इकाइयों को पुर्नजीवित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed