फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   India alliance is fighting elections with ED, CBI and IT along with BJP.

Jaunpur News: इंडिया गठबंधन भाजपा के साथ ईडी, सीबीआई व आईटी से लड़ रहा चुनाव

Sat, 28 Oct 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
India alliance is fighting elections with ED, CBI and IT along with BJP.
जौनपुर। नगर के रुहट्टा स्थित एक मैरेज हॉल में शनिवार को इंडिया गठबंधन के दलों की समन्वय बैठक पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

एनसीपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के साथ ईडी, सीबीआई व आईटी विभाग से चुनाव लड़ रहा है, लोग उसे देख रहे हैं। इंडिया गठबंधन से भाजपा सरकार परेशान है और इसका जीता जागता उदाहरण पांच विधानसभा के चुनाव में साफ देखने को मिल रहा है। राजस्थान व मध्य प्रदेश में ईडी के छापे व कार्रवाई इस बात का जीता जागता सबूत है। केंद्र की मोदी सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है । सभी मुद्दे पर ये सरकार फेल हो चुकी है। ईडी, सीबीआई व आईटी के छापे से डराने का काम करने में जुटी है। कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस नेता राजेश सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की केंद्र में 2024 में सरकार बनने जा रही है। ऐसे में भाजपा की रातों की नींद अभी से उड़ने लगी है। इस मौके पर कामरेड नेता जयप्रकाश सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विशाल सिंह, कल्पनाथ गुप्ता, किरनशंकर रघुवंशी, रालोद जिलाध्या डॉ.सत्येंद्र सिंह, सपा नेता नीरज यादव, राजनाथ यादव, हिसामुद्दीन शाह, राजेंद्र यादव टाइगर आदि मौजूद रहे। संचालन कांग्रेस नेता बृजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed