फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Independence Day celebrated in submerged rampur police station of jaunpur district policeman hoisted flag gave a salute standing in water

जलमग्न थाने में स्वतंत्रता दिवस: पानी में खड़े होकर पुलिसकर्मियों ने फहराया झंडा, तिरंगे को दी सलामी

Sun, 15 Aug 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Aug 2021 04:23 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने बाढ़ के पानी से भरे इस थाने में खड़े होकर झंडा फहराया और सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगे का मान और अभिमान बारिश और पानी के बीच भी कम नहीं होने दिया।

विज्ञापन
Independence Day celebrated in submerged rampur police station of jaunpur district policeman hoisted flag gave a salute standing in water
पानी में खड़े पुलिसकर्मियों ने फहराया झंडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में आयोजन किए गए। लेकिन सभी की नजर रामपुर थाने पर लगी रही। जहां पानी से लबालब थाना परिसर में झंडारोहण करके परंपराओं का निर्वहन किया गया। बारिश के पानी में खड़े होकर पुलिस के जवानों ने झंडारोहण किया और सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगे का मान और अभिमान बारिश और पानी के बीच भी कम नहीं होने दिया।

विज्ञापन


जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित रामपुर थाने का निर्माण आजादी से पूर्व 1907 में हुआ था। थाने के निर्माण के बाद से थाने के सामने स्थित मुख्य मार्ग भी काफी ऊंचा हो गया। आसपास भी निर्माण कार्य हो गए। जिससे थाना परिसर से जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। पास में एक तालाब है। बारिश के चलते तालाब का पानी भी ओवरफ्लो होकर थाना परिसर में जमा हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घुटने तक पानी भरने से थाने के पुलिस कर्मियों को भी बैरक तक जाने में परेशानी होने लगी। हालांकि शुक्रवार को सभी पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने बैरकों से सामान समेटकर बाजार में किराए के कमरे में शिफ्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने भी किराए के कमरे पर ही जनता की फरियाद सुनी।

Trending Videos

Independence Day celebrated in submerged rampur police station of jaunpur district policeman hoisted flag gave a salute standing in water
रामपुर पुलिस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

रामपुर थाने पर इंस्पेक्टर के अलावा पांच दरोगा, सात महिला कांस्टेबल और 47 कांस्टेबल और दीवान की तैनाती है। थाने में पुलिस कर्मियों के लिए नए बैरक का निर्माण पांच साल से चल रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

थाना प्रभारी विजयशंकर सिंह का कहना है कि थाना परिसर में बारिश का पानी भरने के कारण सभी पुलिसकर्मी भी बाहर आ गए हैं। थाने का कार्यालय भी अस्थाई रूप से किराए के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को जमालापुर पुलिस चौकी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर रामपुर थाना परिसर में भी झंडारोहण पानी के बीच में ही करके परंपराओं का निर्वहन किया गया।

बारिश के पानी मे खड़े होकर पुलिस के जवानों ने झंडारोहण किया और सलामी देने के साथ ही तिरंगे का मान और अभिमान बारिश और पानी के बीच भी कम नहीं होने दिया। परिसर में घुटनों तक भरे पानी में दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी कपड़ों के भीगने की परवाह न करते हुए पूरे झंडारोहण की परंपराओं को निर्वहन करते नजर आए।

तिरंगा फहराने के साथ बीतते हर घड़ी हर क्षण गर्व की अनुभूति से सभी पुलिस कर्मियों का सीना भी चौड़ा नजर आया। रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजयशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई तेज बारिश के दौरान पानी भर गया था, परिसर नीचा होने की वजह से इस परेशानी का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed