फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increased hall from rain, closed all schools up to class eight

बारिश से बढ़ी गलन, कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद

Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased hall from rain, closed all schools up to class eight
मुफ्तीगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में मंगलवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दोपहर बाद हुई कई घंटे तक बूंदाबांदी हुई। बारिश की वजह से अब और अधिक गलन और सर्दी बढ़ने की संभावना है। कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने दे दिया लेकिन, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन

पश्चिमी विछोह के असर से मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब रहा। कोहरे के बाद दिनभर आसमान में धुंध छाया रहा। दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के पास यात्री परेशान ठंड से ठिठुरे नजर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे से रुक-रुककर शहर में बूंदाबांदी हुई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। कई घंटे चले इस दौर से किसान बारिश से रबी की फसल को काफी फायदेमंद बता रहे थे। गोहदा ग्राम प्रधान व प्रगतिशील किसान नन्हे लाल पटेल, छाछो के मायाशंकर शुक्ला बताते हैं कि यह बरसात पिछली बुआई वाले गेहूं, चना, मटर, सरसों अरहर आदि फसलों के लिए काफी मुफीद साबित होगी। दूसरी ओर इस मौसम मे पशुओं को चारा पानी देने मे कठिनाई होगी। यदि यह बारिश दो एक दिन आगे तक चली तो बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से अधिक परेशानी होगी। जबकि तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही थी। शाम करीब सात बजे से गलन बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। वहीं, हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूरब दिशा की ओर देखा गया। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी दिनों में कोल्ड वेव के कारण ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं। रात में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर रखे धान को तिरपाल से ढंका गया
जौनपुर। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। मंगलवार को बदलापुर को क्षेत्र के भलुआही गांव स्थित विपणन केंद्र पर 15500 कुंतल धान की सुरक्षा के लिए बारिश में बचाव के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई है। गोदाम में भी धान रखा गया है। वरिष्ठ विपणन निरीक्षक ज्ञानी गौतम मौके पर मौजूद थे। वहीं, इस संबंध में डिप्टी आरएमओ एनके पाठक ने बताया कि बारिश के कारण कहीं भी धान नहीं भींगा है। पहले से ही व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed