{"_id":"67ddb3659530a21f84091034","slug":"increase-recovery-in-municipal-bodies-and-ensure-regular-spraying-of-medicines-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-131537-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नगर निकायों में वसूली बढ़ाएं व नियमित दवा का छिड़काव कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नगर निकायों में वसूली बढ़ाएं व नियमित दवा का छिड़काव कराएं
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के विधान परिषद सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। इसमें नगर निकायों में वसूली बढ़ाने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने पर बल दिया। बैठक में एमएलसी बृजेश सिंह ’प्रिन्सू’ सदस्य डा. जयपाल सिंह और आशुतोष सिन्हा की उपस्थिति में अधिकारियों संग विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने नगर निकायों द्वारा नागरिक स्वास्थ्य संबंधी कौन सी योजनाएं संचालित हैं, इन योजनाओं का सही प्रकार से संचालन का उत्तर दायित्व किन अधिकारियों पर है। डीएम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आंगनबाड़ी के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कार्य संपादित किए जा रहे है।नगर निकाय द्वारा दवाओं के छिड़काव एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पिछले तीन वर्षों में कौन-कौन से उपकरण खरीदने की जानकारी ली। ईओ को नियमित रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा। या जाए। नगर निकायों में वाहन की संख्या और किस उपयोग में लाए जा रहे है। नगर निकायों वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। नगर निकाय द्वारा कुल विद्यालयों में आदि की जानकारी ली। ईओ जौनपुर ने समिति को अवगत कराया कि जौनपुर नगर पालिका में 2 विद्यालयों में पेयजल के लिए हैडपंप और सप्लाई से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। दो पार्कों भगत सिंह एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्रों में मैरिज लॉन और अस्पताल यदि पंजीकृत नहीं है तो उन्हें नोटिस देकर पंजीकृत करने की कार्यवाही की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी से सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, सफाई कर्मचारियों की संख्या आदि की जानकारी ली। कुंभ के दौरान डीएम, सीडीओ, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने समिति को बताया कि निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक में सीडीओ साई तेजा सीलम, सीआरओ अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन