फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increase arrangements in police stations to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए थानों में बढ़ाएं इंतजाम

Sat, 18 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Increase arrangements in police stations to protect against corona
मछ्ली शहर कोतवाली का निरीक्षण के दौरान निर्देश देते आई जी विजय सिंह मीणा व साथ मे मौजूद एसपी अशोक ? - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। आईजी विजय सिंह मीना ने शनिवार को मछलीशहर कोतवाली ओर पंवारा थाने का निरीक्षण दिया। उन्होंने वांछितों और टॉप टेन बदमाशों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति का ब्योरा जुटाने को कहा। उन्होंने कहा कि थानों में कोरोना संक्रमण रोकने के इंतजाम हों और पुलिस वाले बचकर काम करें।
विज्ञापन

आईजी दोपहर में मछलीशहर कोतवाली पहुंचे। प्रवेश से पहले कोविड-19 हेल्प डेस्क के रजिस्टर में नाम दर्ज किया। स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण किया। हवालात में रखे गए शांतिभंग की आशंका में पकड़े गए लोगों से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और उन्हें मास्क देने का निर्देश दिया। थाने के टॉप टेन अपराधियों की सूची देखी। उन पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। अपराधियों की संपत्ति का विवरण जुटाने को कहा। सभी एसआई से मुकदमों की विवेचना की स्थिति जानी। लॉक डाउन के दौरान मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश से आए वांछित बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी उपनिरीक्षक को अपने आवास के सामने पौधरोपण करने का भी निर्देश दिया। करीब 50 मिनट कोतवाली में रहने के बाद वह पंवारा थाना पहुंचे। वहां अपराध रजिस्टर, मुकदमा का निस्तारण रजिस्टर, साफ सफाई, टॉन-10 बदमाशों की सूची देखी। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed