फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inauguration of courtyard yoga in every house in DIET campus

Jaunpur News: डायट परिसर में हर घर आंगन योग का शुभारंभ

Thu, 15 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of courtyard yoga in every house in DIET campus
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन (जी-20) जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत हर घर आंगन योग का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह 21 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उप शिक्षा निदेशक डाॅ. राकेश सिंह ने कहा कि स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग जरूरी। योग का मतलब जोड़ होता है। जीवन में अच्छी चीजों को जोड़ना ही योग है। अतः आप जीवन में हमेशा अच्छी चीजों को जोड़ते रहें। अचल हरिमूर्ति ने योग के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए। कार्यक्रम प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा योग शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है। सह संयोजक डॉ. रवींद्रनाथ ने मन को एकाग्र कर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए योग को उत्तम मार्ग दिखाया। इस मौके पर कुलदीप और धर्मेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed