फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In view of elections, ban on entry of big vehicles in the city till May 6

Jaunpur News: चुनाव के मद्देनजर 6 मई तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Mon, 29 Apr 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
In view of elections, ban on entry of big vehicles in the city till May 6
जौनपुर। लोकसभा चुनाव व नामांकन के मद्देनजर शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश सोमवार से आगामी 6 मई तक बंद रहेगा। नामांकन के दिन सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक रोजाना यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी वाहनों को प्रसाद कॉलेज तिराहा से केराकत की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन केराकत से जलालपुर से होकर भदोही व मिर्जापुर के लिए जाएंगे। शाहगंज व चौकिया धाम की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को पचहटिया तिराहा व प्रसाद तिराहा से केराकत की ओर डायवर्ट किया जाएगा जो जलालपुर से होकर भदोही व विंध्याचल के लिए जाएंगे। मछलीशहर में प्रयागराज व प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को पकड़ी तिराहे से मड़ियाहूं रोड पर डाइवर्ट किया जाएगा। यह मड़ियाहूं रोड पर जाकर मिलेगा। वहां से यात्री अपने गंतव्य तक जाएंगे। सुल्तानपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों को पूर्ण रूप से बक्सा मोड़ से नीचे रोक दिया जाएगा, सभी वाहन हाईवे के माध्यम से सीधे हौज होते हुए आगे जाएंगे। भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से अपने गंतव्य को जाएंगे। वाराणसी की ओर से आने वाले सभी वाहन हौज टोल टैक्स से शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे। वे हाईवे से ही अपने गंतव्य को जाएंगे। शिवापार हाईवे से शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन हाईवे से ही अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। वाहन चालक निर्धारित किए गए रूट चार्ट में मुताबिक सफर करे जिससे शहर में यातायात सामान्य बना रहे। - जीडी शुक्ला, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed