फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the UP board exams, 11 thousand fewer students appeared this year

Jaunpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक साल में कम हो गए 11 हजार परीक्षार्थी

Thu, 22 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
In the UP board exams, 11 thousand fewer students appeared this year
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट चालू सत्र की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या फिर 11 हजार कम हो गई। वर्ष 2026 की परीक्षा में 154122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि सत्र 2027 में यह संख्या घटकर 142334 पहुंच गई। बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या घटने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2026 में परीक्षा के लिए कुल 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जब छात्रों की संख्या 1.54 लाख थी। जबकि चालू सत्र में छात्रों की संख्या घटकर 1.42 लाख पहुंच गई है। वर्ष 2027 के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 142334 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस कार्यालय की ओर से बताया कि बोर्ड के पोर्टल पर छात्रों की संख्या 142334 दिखाया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल के कुल 73916 संस्थागत और 128 व्यक्तिगत छात्र पंजीकृत हैं। इसी प्रकार इंटर में कुल 66729 संस्थागत और 1561 व्यक्तिगत समेत कुल 68290 छात्र पंजीकृत दिखाया जा रहा है। इस प्रकार कुल 11788 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची अभी नहीं मिली है। छात्रों की संख्या में कुछ संशोधन हो सकता है। छात्रों की संख्या का विवरण बोर्ड के पास पहले से ही है। उसी आधार केंद्रों की संख्या भी तय की जाएगी। जिले में वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 218 केंद्र बनाए गए थे। सत्र 2026 में 206 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर कुल 154122 छात्र शामिल हुए थे। हाईस्कूल में कुल 77042 और इंटरमीडिएट में 77080 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed