{"_id":"5ece9a7f8ebc3e90233f1431","slug":"in-the-relationship-between-brother-in-law-laughter-was-understood-to-be-laughable-jaunpur-news-vns5270143103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साली के रिश्ते में हंसी ठिठोली को समझ बैठा था प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-साली के रिश्ते में हंसी ठिठोली को समझ बैठा था प्यार
18- जफराबाद क्षेत्र के जमालपुर गांव में युवती की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर (जमालपुर) गांव में 23 वर्षीय सोनी की गला काटकर हत्या ने सबको स्तब्ध कर दिया है। वारदात से दोनों परिवारों के लोग सकते में हैं। आरोपी हरि कंचन ने पहले भी सोनी से शादी की इच्छा जताई थी, लेकिन घरवालों ने उसे इंकार कर दिया था। किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि इस इंकार के बदले वह हैवानियत भरा यह कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
हिमलाल की तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी आठ वर्ष पहले नेवादा गांव निवासी लौटन राम के पुत्र छोटेलाल से हुई थी। करीब तीन साल पहले बड़ी बहन के गर्भवती होने पर सोनी देखभाल के लिए उसके ससुराल गई थी। इसी दौरान बहन का देवर हरिकंचन से उसका मेल-जोल बढ़ा। जीजा-साली के रिश्ते के कारण दोनों के बीच आपस में हंसी ठिठोली अक्सर होती रहती थी। वहां से लौटने के बाद फोन पर भी उनका मजाक चलता रहता था। जाने-अनजाने इस हंसी-मजाक को कब हरिकंचन ने प्यार समझ लिया, इसका किसी को अंदाजा ही नहीं हुआ। खुद सोनी इससे बेखबर थी। इसी बीच घरवालों ने सोनी की शादी तय कर दी। मंगनी की रस्म भी पूरी कर ली गई थी। 11 मई को वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र से बरात आनी थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण उसे टाल दिया गया। इसकी जानकारी जब हरिकंचन को हुई तो वह करीब एक माह पहले जमालपुर आया और सोनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। सोनी और उसके घरवालों ने इस पर ऐतराज जताया। उनका कहना था कि अगर यह प्रस्ताव वह शादी तय होने से पहले रखता तो विचार किया जाता, अब यह संभव नहीं। फिर भी यह समझाते हुए कि पिता के गुजरात से लौटने पर बात की जाएगी, उसे वापस भेज दिया गया। सोनी के पिता के लौटने से एक दिन पहले ही अचानक रात में जमालपुर पहुंचकर हरिकंचन ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों घरों के लोग हरिकंचन की इस करतूत पर गुस्से में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।