फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the Panchayat elections, the names of the living were removed from the voter list, the dead would vote.

Jaunpur News: पंचायत चुनाव में मतदाता सूची से जिंदा के नाम काटे, मुर्दे करेंगे मतदान

Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the Panchayat elections, the names of the living were removed from the voter list, the dead would vote.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए वृहद मतदाता पुनरीक्षण के बाद आई अनंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है, आलम यह है कि पिछली बार मतदान करने वाले लोगों का नाम हटा दिए गए हैं, जबकि मृत लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
आपत्ति जताने के लिए जब स्थानीय लोग बीएलओ से संपर्क कर रहे हैं, तो वह फॉर्म उपलब्ध न होने की बात कहकर वापस भेज दे रहे हैं। अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद जिले में 37 लाख 23 हजार 888 मतदाता हैं।
विज्ञापन

इसमें महिला 19 लाख 66 हजार 213 व पुरुष मतदाता 17 लाख 57 हजार 675 हैं। मतदाता पुनरीक्षण में 6 लाख 79 हजार 759 मतदाता बढ़े हैं तो 5 लाख 75 हजार 889 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। 2021 में हुई पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार एक लाख 3 हजार 870 मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। मछलीशहर : ग्राम पंचायत छाछो की प्रकाशित सूची में दो वर्ष पहले मृत उमाकांत का नाम क्रमांक 221 पर अंकित है। उसे बीएलओ ने हटाया नहीं, जबकि पिछले चुनाव में मतदान करने वाले मकान क्रमांक 170 के चार मतदाताओं अंकित, आशीष, राहुल, संदीप का नाम हटा दिए गए हैं।यह मामला तो एक बानगी है। हर ग्राम पंचायत में लोगों ने विसंगति होने की बात कही है। अधिकतर गावों में बृहस्पतिवार को बीएलओ द्वारा आपत्ति के लिए बूथ पर फॉर्म नहीं उपलब्ध होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज : नाहरपुर में मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। वर्तमान प्रधान नीतू देवी ने एसडीएम योगिता सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बीएलओ की ओर से 342 वोटरों के नाम काट दिए गए हैं। बीएलओ की ओर से अधिकतर मतदाताओं का घर जाकर सत्यापन नहीं किया, बल्कि केवल कुछ चुनिंदा लोगों से मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर की गई। बीएलओ ग्राम पंचायत नाहरपुर के पड़ोसी गांव केवटली का निवासी है। इस संबंध में एसडीएम बदलापुर डॉ.योगिता सिंह ने खंड विकास अधिकारी महराजगंज दिनेश कुमार मौर्या व खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है। बीडीओ दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि जिनका नाम कटा है वह 30 दिसंबर तक दावा कर सकते हैं, यदि गलत है तो आपत्ति लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed