फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the hands of shooters firing of Munna Bajrangi

मुन्ना बजरंगी के शूटरों का फायरिंग में हाथ

Sun, 28 Jun 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 28 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the hands of shooters firing of Munna Bajrangi
 सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज में शुक्रवार को ठेकेदारों के दो गुटों में हुई फायरिंग एवं पथराव की घटना अंजाम देने का शक मुन्ना बजरंगी के शूटरों पर भी है।
विज्ञापन


पुलिस शनिवार को सुरेरी थानाक्षेत्र के पूरेदयाल कशेरू गांव स्थित मुन्ना बजरंगी के आवास पर छापा मारकर उसके भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस की दोहरी जांच से मामला उलझ गया है। एक तरफ घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस मुठभेड़ के दौरान वाराणसी के पांच युवकों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को माफिया डान मुन्ना बजरंगी के भतीजे को हिरासत में लिए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वर्चस्व को लेकर ठेकेदारों के बीच हुई फायरिंग के पीछे कहीं न कहीं बजरंगी गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जौनपुर ही नहीं, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, ज्ञानपुर, भदोही, मऊ, बलिया जिले के ठेकों में बजरंगी गिरोह हावी है।

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज में ठेकेदारी को लेकर सत्ताधारी दल के ठेकेदारों और माफियाओं के बीच तलवारें खिंच गई हैं।

यही वजह है कि फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों पर पुलिस कई मुकदमे दर्ज कर संदेश दे रही है कि अगर दोबारा कुछ हुआ तो कड़ा रुख अख्तियार किया जा सकता है।


वैसे गिरफ्तार युवक अपने को निर्दोष बता रहे हैं।  पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव का कहना है कि फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जो लोग भी संदेह के घेरे में हैं, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed