फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the first phase, 57 council schools were merged

Jaunpur News: पहले चरण में 57 परिषदीय विद्यालयों का किया गया विलय

Sat, 28 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, 57 council schools were merged
जौनपुर। शासन के निर्देश पर जनपद में कम संख्या वाले विद्यालयों का विलय शुरू हो गया। पहले चरण में शुक्रवार को 57 विद्यालयों का विलय कर दिया गया। द्वितीय चरण के मर्जर के लिए खंड शिक्षाधिकारी से 28 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव व संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने 57 विद्यालय का विलय कर दिया। इनमें 39 प्राथमिक विद्यालय एवं 18 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों को नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में पेयरिंग कर दिया गया। बीएसए ने बताया कि कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों में नजदीक के विद्यालयों के संसाधनों के उपयोग किए जाने, जनहित एवं छात्रहित के उद्देश्य से जन समुदाय, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध समिति इत्यादि की सहमति तथा संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव व संस्तुति के आधार पर मर्जर किया गया। मर्जर किए गए सभी विद्यालयों का डीएम ने अनुमोदन कर दिया है। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आगामी एक जुलाई से पेयरिंग हुए विद्यालय में अध्ययन एवं अध्यापन कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण के पेयरिंग के लिए खंड शिक्षाधिकारी से 28 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed