फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the encounter, a robber was shot in the leg, his partner fled

Jaunpur News: मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में मारी गोली, साथी भाग गया

Sun, 06 Jul 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, a robber was shot in the leg, his partner fled
केराकत। केराकत कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने शुक्रवार की रात कुसरना में हुई चेन लूट के आरोपी की तलाश के दौरान मुठभेड़ में चंद्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। लूट के आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, मोबाइल व 4.40 ग्राम गला हुआ सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने लूट गई चेन खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया।क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया शुक्रवार की रात सूचना मिली कि12 जून को कुसरना में हुई चेन लूट की घटना के आरोपी को पूरनपुर मजार के पास नहर पुलिया के चौराहे के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। एक बाइक से जा रहे दो बदमाशा खुद को पुलिस से घिरा देखकर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। गोली चंद्रदीप पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर वाराणसी के बाएं पैर में लगी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीएचसी केराकत ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से एक अन्य आरोपी लवकुश पाल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर वाराणसी भाग गया। चंद्रदीप पटेल ने बताया कि लूटी गई चेन किशन ज्वैलर्स काॅशीराम आवास शिवपुर पर बेचा गया था। पूछताछ के बाद मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर संजय सेठ निवासी थानागद्दी थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। उसने लूटी गई चेन 20 हजार रुपये में खरीदने और उसे गला देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने एक बटन के आकार का सोना वजन 4.40 ग्राम बरामद कराया।।
विज्ञापन

ये थी घटना :-घटना केराकत कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव में ही 12 जून की देर शाम हुई एक और चेन लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। मायके आई प्रियंका पाल को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क थप्पड़ मारकर सोने की चेन लूट ली थी। इसके बाद हनुमान नगर चौराहे से खुज्जी मोड़ की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed