{"_id":"57bcaad64f1c1b6138d50260","slug":"in-road-accident-father-and-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के उसराबाजार के पास मंगलवार को टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठे पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैंकर को बक्शा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सिकरारा क्षेत्र के पूराबघेल निवासी राजमणि गौड़(55) अपने पुत्र समर बहादुर (28) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के घर प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के महुली गांव जा रहे थे। वह उसराबाजार के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। घायलावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने समरबहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजमणि को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में राजमणि ने भी दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को बक्शा पुलिस ने रोक कर कब्जे में ले लिया। वहीं सिकरारा के पूरा बघेला गांव में मंगल वार का दिन हीरावती देवी उनके परिवार लिए अमंगल साबित हुआ। जूनियर हाईस्कूल बघौरा में परिचारक के पद पर तैनात रहे राजमणि गौड़ और उनके मझले बेटे की मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।