{"_id":"62e423a7f095d634745238d8","slug":"in-five-houses-miscreants-looted-on-the-strength-of-arms-jaunpur-news-vns666604784","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में बदमाशों ने असलहे के बल पर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में बदमाशों ने असलहे के बल पर की लूटपाट
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में गुरुवार को देर रात अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर पांच घरों में जमकर लूटपाट की। पीडि़तों के मुताबिक बदमाश सवा लाख रुपये नकद सहित ़करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बदमाश सबसे पहले गांव की तारा सिंह के घर में घुसे। छत के रास्ते आंगन में उतर गए और आंगन के बरामदे में सोई तारा देवी को डरा धमकाकर लूटपाट शुरू कर दिया। तारा ने चिल्लाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पिटाई के बाद उनके हाथ बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद तारा सिंह और उनकी तीन देवरानियों के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। सबेरे पड़ोसी अरुण सिंह की पत्नी ने तारा को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद बदमाश गांव के दलित बस्ती में पहुंच गए और शोभनाथ के घर में तीन हजार नकदी लूटा। वहीं, पास स्थित गणेश के घर से नकदी समेत अस्सी हजार रुपये का समान उठा ले गए। गणेश और शोभनाथ का घर खंगालने के बाद बदमाश विनोद कुमार के घर से दस हजार और रामलोचन के घर में घुसकर 25 हजार रुपये नकदी सहित कई लाख के सोने-चांदी के आभूषण असलहा से आतंकित कर लूट लिए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पहुंच घटना स्थल का मौका मुआयना किया। बंधक बनाकर हुई लूट से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पीडि़त सो रहे थे। उसी समय चोरी हुई है। लूटपाट का कोई मामला नहीं है।