फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In a minor dispute, one youth was stabbed and another injured with a stone

Jaunpur News: मामूली विवाद में एक युवक को मारा चाकू, दूसरे को पत्थर से किया घायल

Fri, 11 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, one youth was stabbed and another injured with a stone
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रिजवी खां में बुधवार की रात मामूली विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मार दिया तो दूसरे को पत्थर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चाकू से घायल युवक ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रिजवी खां मोहल्ला निवासी दबीर हुसैन(23) व हरलालका रोड निवासी रमजान(21) दोनों बुधवार की रात 11 बजे कहीं साथ में जा रहे थे। उसी समय रिजवी खां मोहल्ले में कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिन युवकों से कहासुनी हुई थी उसमें से एक ने 2 दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उसी बात को लेकर विवाद हुआ और एक ने चाकू निकालकर दबीर हुसैन को चाकू मार दिया। दबीर के साथ रह रहे दूसरे युवक को ईंट पत्थर से मारकर युवक फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन दोनों घायलों को लेकर कोतवाली गए। पुलिस ने दोनों घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक ने दबीर हुसैन को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed